आधार अपडेट 2025:अगर आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि या फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं, तो अब सिर्फ पुराने दस्तावेजों से काम नहीं चलेगा। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 2025-26 के लिए अपडेट नियमों की सूची जारी की है। क्युकि ये बदलाव न सिर्फ भारतीय नागरिकों पर लागू होंगे, बल्कि NRI, विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारकों पर भी।
आधार कार्ड में अपडेट कौन-कौन करा सकता है?
अगर किसी व्यक्ति की आधार कार्ड में जानकारी गलत दर्ज हो गई है या फिर जीवन की परिस्थिति (जैसे विवाह, लिंग पहचान में बदलाव, स्थान परिवर्तन) के कारण बदलाव जरूरी है, तो वह UIDAI के नियमों के अनुसार आधार में सुधार कर सकता है।
इसके अलावा, एनआरआई, विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारक भी अपडेट के लिए पात्र हैं।
आधार अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
UIDAI ने दस्तावेजों को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है:
पहचान प्रमाण (Identity Proof)
इस श्रेणी में आप निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज दे सकते हैं:
1.CGHS या ECHS कार्ड
2.पासपोर्ट
3.वोटर ID कार्ड
4.पैन कार्ड (e-PAN भी मान्य है)
5.ड्राइविंग लाइसेंस
6.सरकारी फोटो पहचान पत्र
7.NREGA जॉब कार्ड
पता प्रमाण (Address Proof)
पता प्रमाण के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है:
1.राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
2.बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन बिल (3 महीने से कम पुराना)
3.बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
4.राशन कार्ड
5.रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
जन्म तिथि प्रमाण (Date of Birth Proof)
1.स्कूल/कॉलेज की मार्कशीट
2.पासपोर्ट
3.जन्म प्रमाण पत्र
4.सरकारी डॉक्यूमेंट जिसमें जन्म तिथि हो
रिश्ते का प्रमाण (Proof of Relationship) (यदि आवश्यक हो)
1.विवाह प्रमाण पत्र
2.जन्म प्रमाण पत्र
3.परिवार रजिस्टर की प्रति
NRI और विदेशी नागरिकों के लिए अलग प्रक्रिया
भारत में लंबे समय से रहने वाले विदेशी नागरिक, OCI कार्डधारक और एनआरआई भी आधार अपडेट करा सकते हैं, लेकिन उन्हें निम्नलिखित अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
1.FRRO से जारी रजिस्ट्रेशन पेपर
2.पासपोर्ट
3.वीजा डॉक्यूमेंट
4.नागरिकता प्रमाणपत्र
आधार अपडेट 2025 अपडेट कैसे करें – बिल्कुल मुफ्त
UIDAI ने 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट को मुफ्त कर दिया है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1.वेरिफिकेशन के बाद e-Aadhaar डाउनलोड करें।
2.UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
3.अपना आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।
4.जिस जानकारी को अपडेट करना है, वह चुनें।
5.आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निष्कर्ष
अगर आप 2025 में आधार अपडेट करवाने जा रहे हैं तो इस बार बिना तैयारी जाना समझदारी नहीं है। UIDAI ने नियमों को सख्त कर दिया है और केवल उन्हीं लोगों के अपडेट को मान्यता दी जाएगी जो उचित दस्तावेज लेकर आएंगे। बेहतर होगा कि आप पहले से दस्तावेज तैयार रखें और UIDAI पोर्टल से चेक कर लें कि कौन-से डॉक्यूमेंट्स आपके लिए मान्य हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या आधार अपडेट के लिए ऑनलाइन फीस लगती है?
नहीं, 14 जून 2026 तक ऑनलाइन अपडेट पूरी तरह मुफ्त है।
Q2. क्या आधार में एक साथ कई बदलाव हो सकते हैं?
हां, लेकिन हर बदलाव के लिए संबंधित दस्तावेज देना अनिवार्य है।
Q3. क्या e-PAN कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है?
हां, UIDAI ने e-PAN को भी पहचान दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है।
- मानसून में वायरल बुखार से कैसे बचें? डॉक्टरों ने बताए ये 7 घरेलू उपाय
- कांवड़ यात्रा 2025 में हेलिकॉप्टर सेवा: शिवभक्तों के लिए पहली बार हवाई सुविधा शुरू!
- सावन सोमवार 2025: 14 जुलाई का पूजन महत्त्व, व्रत विधि और शिव कृपा पाने के चमत्कारी उपाय
- पटना मेट्रो 15 अगस्त 2025 से होगी शुरू – जानिए स्टेशन, रूट, किराया और ट्रायल रन की पूरी जानकारी
- NEET UG 2025 काउंसलिंग शुरू: रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई से, सीट अलॉटमेंट 31 जुलाई को – पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें!
- कांवड़ यात्रा 2025 में पहली बार जा रहे हैं? जानिए 10 जरूरी टिप्स वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं
- धान की फसल में कीट लगने से बचाएं इस देसी उपाय से, गांवों में बन रहा है ट्रेंड
- किसान सोलर पंप योजना 2025: ऐसे उठाएं 90% सब्सिडी का फायदा, जानिए आवेदन प्रक्रिया
- Farmer ID Kaise Banaye 2025: किसान पंजीकरण की नई प्रक्रिया, मोबाइल से बनाएं Farmer ID
- आधार अपडेट 2025: UIDAI ने बदले नियम, इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट – जानिए पूरी लिस्ट
- बिहार बंद 9 जुलाई 2025: वोटर लिस्ट रिवीजन पर रोक के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, राहुल और तेजस्वी रहेंगे शामिल
- धान की रोपाई के 10 दिन बाद डालें ये ज़रूरी खाद, फसल होगी हरी-भरी और पैदावार होगी दोगुनी!
- बिहार वोटर लिस्ट 2025: 2003 की सूची में नाम है, तो दस्तावेज की जरूरत नहीं, जानिए चुनाव आयोग के नए नियम
- UPI International 2025: दुबई, सिंगापुर के बाद अब अगला देश कौन? जानिए भारत की डिजिटल क्रांति का अगला कदम
- तेजस्वी यादव के करीबी पारस होंगे महागठबंधन में शामिल? बिहार की सियासत में हलचल तेज
- PM Kisan Tractor Yojana 2025: किसानों को 50% सब्सिडी पर मिलेगा ट्रैक्टर, ऐसे करें आवेदन