NDA का बड़ा ऐलान! अब बिहार के किसानों को मिलेंगे ₹9,000 – जानिए पूरी योजना”

NDA

PATNA: NDA का संकल्प 2025 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपने संकल्प पत्र के जरिए राज्य के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का वादा किया है। “समृद्ध किसान, मजबूत बिहार” के नारे के साथ पेश किया गया यह दस्तावेज़ न केवल किसानों की आय बढ़ाने की बात करता है, बल्कि राज्य की कृषि अधोसंरचना को मज़बूत बनाने पर भी ज़ोर देता है।

बीजेपी बिहार इकाई द्वारा जारी ट्वीट में कहा गया है —

“एनडीए का संकल्प — समृद्ध किसान, मजबूत बिहार। किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000। मछली पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 सहायता राशि। पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद। एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश।”

Read more